मकरोनिया नगर पालिका की बैठक में बहसबाजी भाजपा के पार्षदों ने भी नहीं छोड़ा | sagar tv news |

 

मकराेनिया नगर पालिका परिषद की मंगलवार काे हुई साधारण सभा की बैठक में जमकर बवाल हुआ। कांग्रेस ही नहीं भाजपा पार्षद और पीआईसी में शामिल पार्षद तक हमलावर रहे। इस दौरान पार्षदों ने एक सुर में आरोप लगाए कि जो भी एजेंडा बनता है, उसमें उनसे पूछा तक नहीं जाता। एजेंडे में जनहित और विकास के मुद्दे न हाेकर सिर्फ खरीदी पर जोर हाेता है ताकि अफसर कमा सकें। उनकी जेब भर सके। एजेंडा पास करा भी लेते हैं तो उस पर होता कुछ नहीं है।

 

हम जनता को जवाब देते देते थक गए हैं, हमें निर्वाचित हुए दाे साल हाे गए लेकिन विकास के काम नहीं करा पा रहे हैं। नाैबत यह बनी कि सभी पार्षद एक सुर में ऐसे हुए कि एजेंडा के 22 में से 18 बिंदु निरस्त कर दिए गए। सिर्फ 4 पर ही स्वीकृति मिली। पार्षद निशांत आठिया ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा बिल भुगतान, नक्शा पास कराने और नामांतरण में पैसा लग रहा है। डेढ़ से दाे लाख रुपए तक लग रहे हैं। बिना कमीशन यहां कुछ नहीं हाे रहा है।

 

 

आप (नपाध्यक्ष) से काम नहीं हाे रहा ताे इस्तीफा दे दो। इस पर अध्यक्ष ने कहा व्यर्थ नहीं मुद्दे की बात करें। जाे काम नहीं हुआ वह बताएं। बैठक में ये यह निर्णय लिए गए। बजरिया हाट के पास पार्किंग निर्माण हाेगा। सभी वार्डाेंं में मुक्तिधाम निर्माण एवं कायाकल्प हाेगा। सैडमेप का ठेका निरस्त कर आउटसाेर्स के लिए नया टेंडर हाेगा।

 

ट्रेड लाइसेंस की दरें नहीं बढ़ेंगी, यह पहले की तरह यथावत रहेंगी। बाजार बैठकी शुरू नहीं हाेगी, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चाैहान की व्यवस्था लागू रहेगी। पहले से कार्यरत 126 सफाई कर्मचारियों को मस्टर पर रखने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजेंगे।

 

 


By - sagaetvnews
26-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.