Sagar- 1 जुलाई से देश में लागू होंगे ये 3 नए कानून ,मध्य प्रदेश पूरी तरह तैयार
सागर जिले के राहतगढ़ थाना में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता थाना परिसर में आयोजित की गई थी। जिसमें थाना प्रभारी रामू प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि,1 जुलाई से देश मे 3 नए कानून लागू हो रहे है। जो नागरिक हितेषी होंगे।भारतीय दण्ड सहिता को भारतीय न्याय संहिता में बदल दिया गया है।इसी तरह तीनो कानून में बदलाब किया गया है।
जो कल से लागू होंगे। इसके प्रचार प्रसार के लिये देश भर में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसमे लोगो को इन कानूनों के बारे में बताया जाएगा। राहतगढ़ में भी एक जुलाई को स्थानीय जनपद सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमे सभी नागरिक बन्धु आमंत्रित है।