उपचुनाव करवाकर लौटे कांग्रेस नेता का निधन ,पार्टी में शोक की लहर || SAGAR TV NEWS ||
मध्यप्रदेश के उपचुनाव में पार्टी का काम करवाकर लौटे पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद डागा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उपचुनाव होते ही कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार शाम को बैतूल से विधायक रहे विनोद डागा का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार सुबह हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। विनोद डागा प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में कई रैलियों में मौजूद रहे। हाल ही में कांग्रेस नेता गोविंद सिंह के नेतृत्व में नदी बचाओ सत्याग्रह और पद यात्रा के अवसर पर भी सक्रिय रहे। मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी दुख व्यक्त किया गया है।