Sagar-Roads worth Rs 165 crore incomplete even after 26 months, last notice to the company. sagar tv news |

 

 

Sagar-165 करोड़ की सड़कें 26 माह बाद भी अधूरी, कंपनी को आखरी नोटिस

 

 

 


सागर में लेटलतीफी और मनमाने काम के लिए लैंडमार्क विक्ट्री वन जेवी कंपनी पहचान बना चुकी है, कंपनी के पास 165 करोड़ रुपए की लागत की सड़कों के दो प्रोजेक्ट, 18-18 माह की जगह 26 माह बाद भी अधूरे हैं। लेकिन अब स्मार्ट सिटी प्रबंधन को तेवर सख्त करने पड़े हैं। क्यों कि लैंडमार्क के मनमाने काम की शिकायत नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से महापौर संगीता तिवारी ने करते हुए ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की थी। इस पर मंत्री ने गंभीरता दिखाई तो अब स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने भी माना कि लैंडमार्क कंपनी लापरवाही के साथ धीमी गति से निर्माण कार्य कर रही है। इससे लोग परेशान हैं।

 

 

 

 

स्मार्ट सिटी के ईडी राजकुमार खत्री के निर्देश पर कंपनी को अनुबंध की तत्काल समाप्ति एवं प्रतिभूतियों को जमा करने सहित सशर्त अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। कंपनी को 10 दिन में सभी शेष बचे रोड निर्माण कार्यों में संतोषजनक प्रगति लाने को कहा गया है। ऐसा न होने की स्थिति में एजेंसी को टर्मिनेट कर ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा।

 

 

 


इसमें तीन म​ढ़ि​या परकोटा मार्ग सबसे व्यस्ततम मार्ग में से एक है। यहां कई दिनों तक आवागमन बंद रखने के बाद भी इसे पूरा नहीं किया जा सका है। लोग अब भी परेशान हैं। एक तरफ सड़क का निर्माण और दूसरी तरफ खुली नाली के साथ खुदी सड़क छोड़ने से हादसे होते हैं। वाहन भी ऊंची-नीची सड़क पर अटके पर कंपनी को लोगों की समस्याओं से फर्क नहीं पड़ा और काम अब तक अधूरा ही है।

 

 


वहीं गिरधारीपुरम- न्यू आरटीओ सड़क 18 माह की जगह 26 माह बाद भी अधूरी है। यहां सबसे कम काम हुआ है। लोग वाहन से गिरकर घायल तक हो गए परंतु लैंडमार्क कंपनी को उनकी फिक्र नहीं हुई। 10 की जगह 18 मीटर चौड़ी सड़क बनाने का निर्णय हुआ। कंपनी यह तो दूर 4 मीटर चौड़ाई का 800 मीटर का एक टुकड़ा तक नहीं बना सकी। यहां सिर्फ झूठे दावे होते रहे। बारिश में यहां से निकलना जान जोखिम में डालने जैसा बना हुआ है।

 

 

 

 

लैंडमार्क कंपनी को पहले भी नोटिस दिए गए लेकिन कंपनी की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। बार-बार समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया गया लेकिन ऐसा नहीं किया जा सका। ऐसे में अब 10 दिन में ऐसा कौन-सा काम होगा जो संतोषजनक की परिभाषा में आएगा, यह भी जल्दी साफ होगा।


By - sagaetvnews
27-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.