ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में करोड़ो का भ्रष्टाचार प्राचार्यो पर F.I.R दर्ज || SAGAR TV NEWS ||

 

 

रीवा के शासकिय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में जनभागीदारी से आने वाली राशि को भ्रष्टाचार का प्रमुख जरिया  बनाया गया, ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय के तत्कालीन प्राचार्य रामलला शुक्ल सहित अन्य दो प्राचार्यों द्वारा जनभागीदारी मद से से आने वाली करोडो रुपये की राशि का बंदरबांट करने के आरोप लगे थे  मामला जानकारी  में आने के बाद संभागायुक्त द्वारा तत्कालीन प्राचार्य रामलला शुक्ला सहित अन्य दो प्राचार्यों को नोटिस जारी कर जवां मांगा गया, और ठोस जवाब न देने पर कठोर कार्यवाही करने की बात कही गई थी, बीते मार्च माह में माह में महाविद्यालय के प्राचार्य रामलला शुक्ला को हटाते हुए अर्पिता अवस्थी को प्रभार दिया गया था, और उनके द्वारा जब कालेज की कैशबुक और  अन्य दस्तावेजो का परीक्षण किया तो पता चला की बड़े पैमाने में आर्थिक अनिममीतता की गई है, जिसके बाद यह पूरा मामला eow को सौपा गया वही रीवा eow एसपी ने खुलासा करते हुए बताया की ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय के तत्कालीन प्रचार्य सहित अन्य दो प्रचार्यों के खिलाफ एफआर दर्ज की गई है, उन्होंने बताया की साल  2018 - 19 और वर्ष 2019 20 के दौरान प्रचार्य रामलला शुक्ला, यूएस खान व सत्येंद्र शर्मा द्वारा जनभागीदारी निधी से करीब 4 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि आहरण कर अपने स्वयं के खाते में ट्रांसफर कर ली गई, प्रचार्यो द्वारा परीक्षा पत्र तैयार कर उनका मूल्यांक करते हुए टेबुलेसिंग किया और उसके आधार पर अपना मेहनताना बताकर 4 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि टीआरएस कालेज के फंड से अपने स्वयं खाते में ट्रांसफर कर लिया, जिसमे कालेज के प्रचार रामलला शुक्ला ने डेढ़ करोड़ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर किये है, eow एसपी ने बताया की इनके द्वारा पिछले कई सालों से अवैध लाभ प्राप्त किया जा रहा था, प्रचार्यो के खिलाफ एफआईआर दर्ज आंगे की कार्यवाही की जा रही है।

 
 
 
 
 
 

By - Arpit Panday (Rewa MP)
13-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.