Sagar - 20 years old demand of Rahatgarh fulfilled, Govind Singh Rajput kept his promise. sagar tv news |

 

Sagar - राहतगढ़ की 20 साल पुरानी मांग पूरी, गोविंद सिंह राजपूत ने निभाया वादा

 

 


सागर जिले की राहतगढ़ में पिछले 20 सालों से कोर्ट शुरू करने की मांग की जा रही थी पिछले कुछ समय से क्षेत्रीय विधायक और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत इसे पूरा करने के लिए प्रयास कर रहे थे जो अब जाकर पूरी हुई है शनिवार को यहां पर लिंक कोर्ट का शुभारंभ किया गया है जो महीने में 15 दिन चलेगी,

 

 

 


राहतगढ़ में लिंक कोर्ट के शुभारंभ पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के जस्टिस संजय द्विवेदी ने कहा कि राहतगढ़ क्षेत्रवासियों के लिए इस क्षेत्र के नाम के ही अनुरूप राहत और एक बड़ी सुविधा मिली है। यहां शुरू किया जा रहा लिंक कोर्ट क्षेत्र के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। जहां 15 दिनों के लिए कोर्ट लगाया जाएगा।

 

 

 

उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया एक सामूहिक प्रयास है जिसे सफल बनाने में सभी का सहयोग आवश्यक है। यहां नियुक्त किए गए न्यायाधीश राहुल सोनी पर सभी की आशाओं पर खरा उतरने की जिम्मेदारी होगी। जिसे सफल बनाने के लिए जज और अधिवक्ता दोनों के बीच समन्वित प्रयास तथा संतुलन आवश्यक है।

 

 

 

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि लिंक कोर्ट मिलने से राहतगढ़ क्षेत्र की करीब बीस वर्ष पुरानी लंबी मांग को आज मूर्त रूप मिला है। इस कोर्ट के माध्यम से हमारी कोशिश है कि सभी क्षेत्रवासियों को सरल, सुगम और शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप हमारे प्रयास हैं कि न्याय व्यवस्था सुलभ और सस्ती हो।

 

 

 

उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक, छोटे-छोटे कस्बों तक न्याय की सुविधा मिले इसी परिपेक्ष्य में यह लिंक कोर्ट शुरू की गई है। उन्होंने अधिवक्ताओं सहित क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि यहां किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। वकीलों के लिए भी उचित व्यवस्था की जाएगी।

 

 

 

 


इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट जज एम.के.शर्मा ने कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विशेष प्रयासों से ही यह कोर्ट अस्तित्व में आया है। लंबे समय से उठ रही मांग कभी स्थान अनुपलब्धता तो कभी अनुमति न मिल पाने के कारण मूर्त रूप नहीं ले पा रही थी। परंतु मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के जस्टिस तथा पोर्टफोलियो जज, सागर संजय द्विवेदी के सकारात्मक मार्गदर्शन और मंत्रीराजपूत के प्रयासों से यह संभव हो सका।


By - sagaetvnews
03-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.