Old man found on roadside in Sagar, used to live at daughter house and then today. sagar tv news |
सागर के रहली थाना क्षेत्र में ग्राम छिरारी के पास रहली-जबलपुर मार्ग पर वृद्ध का शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। मृतक की पहचान निरंजन पिता शिवराज सिंह राजपूत उम्र 60 साल निवासी हरदी के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अस्पताल में पीएम कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार छिरारी के पास सड़क किनारे शव पड़ा होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतक ग्राम हरदी में अपनी बेटी के घर पर रहता था। वह घटनास्थल पर कैसे आया और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, किसी को पता नहीं है।
मृतक शराब पीने का आदी था। रहली थाना प्रभारी अशोक उपाध्याय ने बताया सड़क किनारे शव मिला है। मृतक की पहचान हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार वालों ने मृतक के शराब पीने का आदी होने की बात कही है। हालांकि मामले में मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच की जा रही है।