करोड़ों रुपये के दो बड़े प्रोजेक्टों की गति धीमी विधायक ने निगमायुक्त से की चर्चा || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर शहर में सीवर प्रोजेक्ट के अलावा एक और बड़ा प्रोजेक्ट चल रहा है। इसी को देखते हुए नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने निगम आयुक्त आरपी अहिरवार के साथ सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक ली। जिसमें 300 करोड़ रुपए के सीवर प्रोजेक्ट और 376 करोड रुपए के पेयजल योजना की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बताया कि शहर के इन दो बड़े प्रोजेक्ट के कामों में धीमी गति के चलते और लोगों को हो रही असुविधा इस समीक्षा के मुख्य कारण हैं। बताया की स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर की मुख्य सड़कों को स्मार्ट सड़क बनाने जा रहे हैं। जिसके पहले उन सड़कों पर सीवर और पेयजल की लाइन डालना ज़रूरी है। इसलिए एक-एक सड़क को लेकर उस पर काम करने का सुनिश्चित किया है। जिसके अंतर्गत पहले सिविल लाइन चैराहे से शुरू होकर तहसीली होते हुए राजघाट चैराहे तक सीवर की लाइन, टाटा कंपनी की पेयजल लाइन डाली जाएगी। इस काम के लिए दोनों कंपनियों को 10 दिसंबर तक का समय दिया गया है।इसके बाद संजय ड्राइव सड़क और विश्वविद्यालय सड़क पर थोड़ा-थोड़ा काम बचा है। उसके लिए जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।


By - Sarju Patel (City,Sagar MP)
18-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.