108 एम्बुलेंस पायलट ने दिखाया मानवता धर्म तार में फंसे युवक को पहुँचाया अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एक बार फिर से 108 एम्बुलेंस ने मानवता का धर्म निभाया है। जहां टीम ने हादसे के बाद गंभीर हालत में तार की फेंसिंग में फंसे युवक को अस्पताल पहुँचाया। मामला सागर जिले के खुरई स्थित लाखनखेड़ा तिराहा से सामने आया है। घायल युवक के लिए 108 एम्बुलेंस वरदान साबित हुई है। जानकारी के मुताबिक 26 साल का नवल सिंह घोषी निवासी परसोरिया थाना कुरवाई जिला विदिशा और 24 साल का रीतेश सिंह घोषी निवासी गुनगी थाना बीना रिश्ते में दोनों जीजा-साले हैं। जो राहतगढ़ से परसोरिया जा रहे थे। तभी रीतेश सिंह को नींद का झोंका आ जाने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। बाइक पर पीछे बैठे रीतेश घोषी खेत की सुरक्षा में लगी तार फेंसिंग में जाकर बुरी तरीके से फंस गया था। तो वहीं बाइक चालक नवल सिंह भी घायल हुआ था। इसी दौरान बीना से एक केस करने के बाद खाली खुरई लौट रही 108 एम्बुलेंस के पायलट मनोज राय ने दूर से देखा कि एक बाइक अचानक खेत की तरफ मुड़ गई है। पास जाकर देखने पर बुरे फंसे युवक को तुरंत अस्पताल पहुँचाया। 108 एम्बुलेंस के पायलट और सहयोगी ने वो काम किया जिससे समाज उन पर गर्व महसूस करता है।


By - Manoj Badhwani (Khurai MP)
19-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.