Crime News MP Murder Mistry: सुनसान किले में हुई घटना का राज, पति पत्नी और वो पर आ टिकी पुलिस की जाँच

 

 

Crime News MP Murder Mistry: सुनसान किले में हुई घटना का राज, पति पत्नी और वो पर आ टिकी पुलिस की जाँच

 

 

 

 

एक नवविवाहित पत्नी अपने पति के साथ पुराने वीरान किले में घूमने जाती है। उससे लगता है ये उसके शादीशुदा जीवन के वो हसीन पल है जिसके कभी वो ख्वाब देखा करती थी। लेकिन उसे क्या पता था न सिर्फ ये उसकी जिस पति ने साथ वो अपने सपने संजो रही है वही पति उसकी जिंदगी छीन लेगा। करीब 2 महीने पहले छतरपुर जिले के मवई में रहने वाले ऋषिराज राजपूत की उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की शिवांगी बुंदेला से शादी हुई थी।

 

 

 

 

दोनों की शादी घूमधाम से की गयी थी। शादी के बाद से ऋषिराज थोड़ा उखड़ा और बेचैन था उसकी घर आई नई दुल्हन शिवानी को लेकर वैसी ख़ुशी नहीं दिखाई पड़ती थी जैसी एक नए जोड़े के बीच होना चाहिए। जैसे तैसे कुछ दिन एक साथ रहने के बाद शिवानी रक्षाबंधन पर अपने मायके चली जाती है। इसी बीच वो अपने घर पर ऋषिराज के स्वाभाव का जिक्र दवी जुबान से अपने घरवालों से करती तो है लेकिन सब उसे दिलासा देते है धीरे धीरे सब ठीक हो जायेगा।
उधर ऋषिराज के मन में क्या चल रहा था इसकी भनक किसी को नहीं थी। 13 सितंबर के दिन ऋषिराज शिवानी के घर चला गया उसे अपने साथ ससुराल चलने को कहा। शिवानी बिना किसी सवाल के अपने पति के साथ ससुराल निकल पड़ी। रास्ते में ऋषिराज ने उसे बताया की पहले वो काफी घूमने चलते है। ये सुनकर शिवानी बहुत खुश हुई।

 

 

 

 

 

शादी के बाद नए नए दाम्पत्य जीवन के पल किसे नहीं जीने होते। दोनों सागर जिले के धामोनी किले की तरफ निकल पड़ते है। सागर का धामोनी किला एक तरह से सबसे काफी कम आबादी वाले इलाके में है। धामोनी का किला भी बहुत पुराना और वीरान है। यहाँ कम लोग ही जाते है। इस किले में पहुंचने के बाद बाद ऋषिराज ने शिवानी पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। शिवानी चीखी चिल्लाई लेकिन उसकी चीखपुकार सुनने वाला कोई न था। इस सुनसान किले में बड़ी ही आसानी से ऋषिराज ने न सिर्फ शिवानी की हत्या कर दी बल्कि उसकी लाश को ऐसी जगह ठिकाने लगाया की कई दिनों तक किसी को उसकी लाश नहीं मिली।
इसके बाद ऋषिराज अपने घर अकेला वापस आता है। जब सब शिवानी के बारे में पूछते तो वो एक कहानी रच देता है वो बताता है रास्ते में शिवानी ने उसके साथ ससुराल जाने से इंकार कर दिया और इसी वजह से वो उसे वापस उसके गांव छोड़ आया। वही शिवानी के घर वालो ने जब उसे कॉल कर शिवानी से बात करवाने को कहा तो पहले वो टालता रहा लेकिन बाद में जब बार बार शिवानी के घर वाले कॉल कर बात करने की ज़िद करने लगे तो उसने उनको भी वही कहानी सुना दी। इसके बाद शिवानी के घरवालों के पैरोंतले ज़मीन खिसक गयी वो उसे ढूंढते रहे फिर जब वो नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत इसकी शिकायत की। उधर पुलिस ने ऋषिराज से सख्ती से पूछतांछ की तो उसने सारी बात उगल दी।

 

 

 

 

ऋषिराज ने बताया की उसका शादी से पहले से एक लड़की से अफेयर चल रहा है। वो उससे शादी के बाद भी बात करता था। ये बात शिवानी को पसंद नहीं थी। दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। इसलिए उसने शिवानी को रास्ते से हटाने के लिए ये खतरनाक कदम उठाया।

 

जिसके बाद सागर जिले के बहरोल थाना क्षेत्र में आने वाले धामोनी किला में उत्तर प्रदेश की पुलिस पहुंची। जहाँ शिवानी की बुरी तरह सड़ चुकी डेड बॉडी मिली बरामद की गयी। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी पति ऋषिराज को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही। वही शिवानी का पूरा परिवार मातम में है जबकि ऋषिराज के परिवार को समझ नहीं आ रहा की आखिर उसने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया


By - sagaetvnews
18-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.