महिलाओं के टूटते रिश्तों को पुलिस ने जोड़कर, चेहरे पर दिखी खुशियां, दिलाया पैसा

 

महिलाओं के टूटते रिश्तों को पुलिस ने जोड़कर, चेहरे पर दिखी खुशियां, दिलाया पैसा

 

 

 

कभी- कभी कोई पुलिसकर्मी संवेदनशीलता व कर्तव्यपरायणता की ऐसी मिसाल बन जाता है जिससे वर्दी की शान बढ़ जाती है और लोग कह उठते हैं कि वाह पुलिस हो तो ऐसी, कुछ ऐसा एमपी के शहडोल जिले की बुढार पुलिस के सराहनीय कार्य की जमकर तारीफ हो रहे है। दरअसल बुढार थाना क्षेत्र में रहने वाली झाड़ू बनाकर अपना जीवन यापन करने वाली महिलाओं से आधार कार्ड लेकर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम चोरी छुपे उनके नाम से लाखो का लोन निकाल पैसा हड़पने वाले गिरोह का बुढार पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए महिलाओं का पैसा वापस दिला महिलाओं की खुशी लौटाई, इस फर्जी लोन के चक्कर में महिलाओं के टूटते रिस्तो को बुढार पुलिस ने जोड़कर महिलाओं के चेहरे पे खुशियां दिलाई।

 

 

 

 

बुढार थाना क्षेत्र की रहने वाली किरण कपाड़िया, आरती कपाड़िया, अनिता कापड़िया, द्रोपति चौधरी सहित अन्य ग्रहणी महिलाएं जो की झाड़ू बनाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करती है। इन सभी भोली भाली महिलाओं को बुढार क्षेत्र संचालित फ्यूजन और स्पंदना माईक्रो फायनेंस कंपनियों से संपर्क करके रेखा नामक महिला अपने साथियों के साथ मिलकर महिलाओं का समूह बनाया और समूह के नाम पर शासन से सुविधा दिलाने के नाम पर महिलाओं का आधार, पैन और एकाउण्ट डिटेल ले लिया और फायनेंस कंपनी से महिलाओं के नाम पर 50- 50 हजार के आस-पास लोन का आवेदन किया , जब राशि महिलाओं के खाते में आई तो, रेखा ने यह राशि अपने पति की होने का बहाना बनाया और महिलाओं को विश्वास में लेकर उनसे पूरा रूपया ले लिया ,जिसके बाद इस लोन की किस्त उन पीड़ित महिलाओं का भरना पड़ रहा था,

 

 

 

 

 

जिससे महिलाओं का परिवार में पतियो से विवाद होने लगा ,जिसके महिलाएं घर छोड़कर अपनें मायके चली गई तो कुछ अपनें रिश्तेदारों के घर, इस दौरान पीड़ित महिलाओं ने खुद के साथ हुई ठगी की शिकायत बुढार थाने में किया, शिकायत मिलने के बाद बुढ़ार पुलिस सक्रिय हुई और चंद घंटो में ही फर्जी खाते खोलने वाली महिला को न सिर्फ थाने लाया गया, बल्कि माईक्रो फायनेंस कंपनी के जिम्मेदारों को भी तलब किया गया। जमा की गई किश्ते महिलाओं को लौटाई गई और लोन की बाकी राशि जमा करवाकर एनओसी दिलवा दी गई, जिससे टूटते परिवार वापस जुड़ गये और बेबस महिलाओं के चेहरे पर खुशियां लौट आई।

 

 

 

 

 

बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने सामाजिक पुलिसिंग का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए पीडि़त महिलाओं और उनके परिजनों के बीच लोन के मामले में उपजे विवाद की पहले तो सुलह करवाई और फिर ठग महिला व माइक्रो फायनेंस कंपनी के कारिंदों को बैठाकर समझौता करा उनका पैसा लौटाया...


By - sagaetvnews
19-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.