Sagar- एसपी बंगले के सामने भिड़े दो पक्ष, महिलाओं ने भी भांजी लाठियां
सागर के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक बंगले के सामने शाम को दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। शराब पीकर पहुंचे व्यक्ति ने गालियां देना शुरू किया तो घर की महिलाएं-बच्चे भी लाठियां लेकर बाहर निकले और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाएं एक व्यक्ति को पीटते हुए नजर आ रहीं हैं। जबकि पिटने वाले का आरोप है कि वह आटो चलाता है उसकी लडकी को रोज लडका छेडते थे तो लडकी ने पिता को बताया तो वह लड़के के परिजनों से समझाने को बोलने गए थे तभी अचानक से उन लोगों ने हमला कर दिया
दोनों पक्ष के लोग इस विवाद में घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को थाने ले गए, जहां पर शराबी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
कैंट थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे विवाद की सूचना मिली थी। पीडि़त पक्ष ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला शरीफ खान आए दिन नशे की हालत में विवाद करता है। बुधवार को वह शराब पीने के बाद डंडा लेकर घर आया और गालियां देने लगा। मना किया तो उसने एक युवक को लाठी मार दी। यह देख दोनों पक्ष से महिला-बच्चे लाठियां लेकर आए और विवाद बड़ गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों का घर के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर पुराना विवाद भी चल रहा था।