सागर में टाटा प्रोजेक्ट और सीवर कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
नगर निगम परिषद के निर्देश पर टाटा प्रोजेक्ट और सीवर कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार और आयुक्त राजकुमार खत्री की उपस्थिति में टाटा, सीवर प्रोजेक्ट, एमपीयूडीसी, नगर निगम और एजिस के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में वार्ड 9 से 13 तक के कार्यों की जानकारी दी गई और निगम अध्यक्ष ने टाटा प्रोजेक्ट में शामिल नहीं होने वाली गलियों में पाइपलाइन डालने के लिए टेंडर निकालने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने सड़कों के रि-स्टोरेशन और शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
टाटा प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने दिसंबर माह में आवश्यक कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया। निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि जिन-जिन वार्डाे की गलियों में टाटा प्रोजेक्ट द्वारा पाइप लाइन नहीं डाली जाना है। उनका सर्वे करके पाईप लाईन डाले जाने के लिये टेंडर निकाले जाये जो टाटा प्रोजेक्ट में शामिल नहीं थी। उन गलियों में नगर निगम द्वारा पाइपलाइन डालने की कार्रवाई की जाए। निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने पाईप लाईन डालने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये इसके साथ ही टाटा और सीवर के कार्यो के दौरान सड़कों के रि-स्टोरेशन एवं शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।