500 गांजे के पौधे और कीमती सागौन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||
कीमती सागौन और लकड़ी काटने के औजार के अलावा तक़रीबन 500 गांजे के पौधे वन विभाग और पुलिस ने जप्त किये हैं मामला सागर जिले के राहतगढ़ से सामने आया है। सागौन की कीमत करीब 80 हजार रुपये बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी की थाना अंतर्गत रुसल्ला गांव में एक व्यक्ति अपने घर में सागौन का अवैध रूप से निर्माण कर रहा है। जिसने अपने खेत में गांजे की फसल लगा रखी थी। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने जब मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो देखा कि घर के पीछे बने खेत में गांजे की फसल लगाए हुए था। साथ ही अवैध रूप से सागौन की लकड़ी का भंडार भी किए हुए था। पुलिस के पहुँचते ही घर के लोग फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बड़ी संख्या में जप्त गांजे को गाड़ी के ऊपर बांधकर लाना पड़ा। इसको लेकर वन विभाग SDO सीमा द्विवेदी का कहना है। कि संबंधित लोगों पर वन उपज व्यापार अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है। वहीँ पुलिस ने भी कार्यवाही की।