अचानक व्यापारी की गोदाम पर छापामार कार्यवाई प्रतिबंधित छाल हुई जप्त || SAGAR TV NEWS ||

 

 

शिवपुरी में एबी रोड स्थित कृष्ण पुरम कॉलोनी में वन महकमे की टीम ने पुलिस के साथ एक व्यापारी के गोदाम पर छापामारी कार्यवाही की। मौके से एक ट्रॉली छाल जप्त की गयी है। दरअसल मुखबिर की सूचना पर मिली जानकारी पर रात को जब वन टीम यहां चार ट्रॉली अवैध रूप से भंडारण छाल रखे होने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंची तो व्यापारी ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। जिसके बाद देहात थाने में व्यापारी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। सुबह फिर से बड़े पैमाने पर टीम इकट्ठा हुई और व्यापारी राजेंद्र गोयल के गोदाम पर जा पहुंची है। जानकारी के मुताबिक प्रतिबंधित छाल का व्यापारी ने अपने गोदाम पर भंडारण कर रखा था। वन विभाग टीम ने छापामारी की लेकिन व्यापारी ने रसूख दिखाते हुए इस कार्रवाई में खलल डाल दिया था। जहां से करीब एक ट्रॉली प्रतिबंधित छाल जप्त की है। और व्यापारी के खिलाफ देहात थाने में एफ आई आर भी दर्ज की है। वहीँ इस कार्यवाही से सभी जड़ी बूटी व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।


By - Rakesh Bhoj (Shivpuri,MP)
28-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.