अस्पताल में महिला मामले में परिजनों ने किया हं-गामा, डॉक्टरों ने लापरवाही से इनकार किया
अस्पताल में महिला मामले में परिजनों ने किया हं-गामा, डॉक्टरों ने लापरवाही से इनकार किया
एमपी के धार जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की जान चली गई। महिला की जान जाने के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने महिला का इलाज ठीक से नहीं किया, जिससे उसकी जान चली गई। हालांकि, उपचार करने वाले डॉक्टर राजेंद्र वाद्यलेचा ने बताया
कि मरीज की पहले से ही हालत खराब थी और उन्होंने उपचार में कोई लापरवाही नहीं बरती। डॉक्टर वाद्यलेचा ने बताया कि पीड़ित महिला को अमझेरा से धार रेफर किया गया था। जब उन्होंने महिला की जांच की, तो पता चला कि मरीज को खून की कमी थी और प्लेटलेट भी बहुत कम थे। इसी दौरान महिला ने उपचार के दौरान उसकी जान चली गई।