भाभी से बदतमीजी करने से रोका तो युवकों ने देवर की कर दी पिटाई|| SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले के खुरई के अंबेडकर वार्ड में दो लोगो ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के मुताबिक कृष्ण गोपाल अहिरवार के घर के पास सीढ़ी टिकी रखी हुई थी। युवक की भाभी ने आरोपियों चंद्रकुंवर अहिरवार, राम मनोहर अहिरवार से सीढ़ी हटाने को कहा। जिससे वह भाभी के साथ अभद्र भाषा में बात करने लगे। युवक ने बाहर आकर रोका तो आरोपियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। जिससे युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


By - Manoj badhwani (Khurai,MP)
30-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.