Sagar - कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आपको कमजोर न समझे - पूर्व विधायक घनश्याम सिंह
Sagar - कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आपको कमजोर न समझे - पूर्व विधायक घनश्याम सिंह
सागर जिले की बीना में विधानसभा घेराव को लेकर कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक सिंधी धर्मषाला बीना में आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक घनश्याम सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आप को कमजोर न समझे, 2028 में कांग्रेस की सरकार आएगी। भाजपा सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर पा रही है, लेकिन कांग्रेस अपना दायित्व निभाईगी। उन्होंने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भोपाल में होने वाले विधानसभा घेराव में हिस्सा लेने की अपील की।
पूर्व मंत्री प्रदेश महासचिव प्रभु सिंह ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं सहित कहा कि आप सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम में हिस्सा ले। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार ने कहा कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा के नेताओं से डरने वाले नहीं हैं। भाजपा के नेता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बहुत परेशान कर रहे हैं। हम सब मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के साथ विधानसभा का घेराव करेंगे। जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस विवेक मिश्रा ने जो लोग बैठक में नहीं आते उन्हें हटाया जाए।
काम करने वालों को मौका मिलना चाहिए। उपचुनाव में बाहरी प्रत्याशी नहीं चलेगा। बीना विधानसभा में सदस्यता अभियान चलाया जाना चाहिए। निकट भविष्य में बीना में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक निर्मला सप्रे को कांग्रेस पार्टी ने सम्मान दिया लेकिन उन्होंने भाजपा की सदस्यता लें ली। अब एक बार फिर कार्यकर्ताओं को मेहनत करने की ज़रूरत है और उपचुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कराना है।