Sagar-क्रिसमस से पहले महिलाओं का जलसा,प्रभु यीशु के जन्म को इस तरह दिखाया | sagar tv news |
सागर में क्रिसमस पर्व के चलते ईसाई समुदाय के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रभु यीशू के जन्म के साथ सांता क्लॉज के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं और घरों में क्रिसमस-ट्री सजाने के लिए सामान जुटाने लगे हैं। क्रिसमस आगमन के तीसरे रविवार को सेंट पॉल चर्च में महिला समजा का जलसा हुआ, जिसमे प्रभु यीशु का कैसे जन्म हुआ,
इसका नाटक का मंचन एकल गीत कब्बाली सहित अन्य माध्यम से प्रस्तुतु किया गया, चर्च के पास्टर जयंत मैथ्यूज ने बताया की इस रविववार महिलाओ का जलसा हुआ अगले को बच्चो का जलसा होगा 25 दिसम्बर को क्रिसमिस मनाया जायेगा।
बाजार में सेंटा क्लॉज की पोशाक, स्टार, क्रिसमस ट्री सहित आकर्षक विद्युत लाइटों की कई दुकानें लग गई हैं। क्रिसमस के चलते शहर के चर्चों में कई कार्यक्रम शुरू हो गए हैं, जिसमें समाज के लोग प्रार्थना करने पहुंच रहे हैं। अगले सप्ताह से कई कार्यक्रम होंगे। इस दौरान सैंटा क्लॉज घर-घर जाकर केरोल गीत गाने लगेंगे