महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर खुद को किया आग के हवाले || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेठ ऋषभ कुमार वार्ड के खेरानाका पर एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका का नाम आरती यादव बताया जा रहा है। जिसने अज्ञात कारणों के चलते अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। जिससे महिला पूरी तरह से जल गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के समय मृतिका का पति घर से बाहर था। घर में उसकी 12 साल की बेटी ,जेठानी और सास मौजूद थी। पुलिस का कहना है। की महिला का मानसिक संतुलन ठीक नही था जिसके चलते महिला ने यह कदम उठाया। शहरी थाना पुलिस ने पहुँचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये शव सिविल अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू की।