2 मेकेनिक की गुमठियों में लगी आग ,10 बाइक जलकर खाक || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के खुरई के गुरुकुल चौराहा के पास सड़क किनारे रखी बाइक मैकेनिक की दो अस्थाई दुकानों में अज्ञात कारणों से आग लग गयी जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। जानकारी के मुताबिक गुरुकुल चौराहा के पास सड़क किनारे अंशु ऑटो गैरेज के नाम से दो अस्थाई गुमठियां रखी हुई है। उसी में 6 नई और 4 पुरानी बाइक रखी हुई थी। जो जलकर खाक हो गई। इसमें दुकान का सामान भी पूरा जल गया आग से करीब 5 से 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।आग लगने की जानकारी मिलने के बाद आरक्षक और डॉयल 100 मौके पर पहुंची और तत्काल इसकी जानकारी नगरपालिका की फायर ब्रिगेड को दी गई।