पति ने पत्नी के साथ कर दी बड़ी अनहोनी फिर राख नदी में बहाई,पति समेत तीन गिरफ्तार | sagar tv news |
एमपी के ग्वालियर में एक युवक ने पत्नी की मर्डर कर शव को जलाने और सबूत मिटाने की कोशिश की। आरोपी पति दीनू टेगौर ने 31 दिसंबर 2024 को शराब के नशे में अपनी पत्नी चंचल राजे (जाटव) की पत्थर से सिर पर वार कर और गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाया और एंबुलेंस में मुरैना के बीहड़ ले जाकर जला दिया।
राख को झाड़ियों में और अस्थियों को चंबल नदी में बहा दिया। 1 जनवरी 2025 को, आरोपी पति ने ग्वालियर के थाटीपुर थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई और मायके पक्ष को उसकी लापता होने की सूचना दी। मायके पक्ष ने शक जताया, जिसके बाद पुलिस जांच में पूरी साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने पति दीनू, उसके पिता जरदान सिंह और एम्बुलेंस चालक विश्वंभर को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी के मुताबिक मर्डर के बाद सबूत मिटाने और घटना को गुमशुदगी का रूप देने की कोशिश की गई। चंबल के बीहड़ में जहां शव जलाया गया था, वहां से कुछ अस्थियां बरामद हुई हैं। मर्डर का कारण दहेज को लेकर विवाद बताया गया है। आरोपी पति दीनू अक्सर पत्नी को परेशान करता था। न्यू ईयर सेलिब्रेशन की रात दोनों के बीच विवाद हुआ, जो चंचल की मौत का कारण बना।