सागर में अग्निवीर सेना भर्ती रैली शुरू, पहले दिन 957 अभ्यर्थी शामिल | sagar tv news |
मध्य प्रदेश के सागर में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती रैली मकरोनिया क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित की जा रही है। इसमें पहले दिन सोमवार को प्रदेश के 3 जिलों ग्वालियर, दतिया और निवाड़ी के अभ्यर्थी शामिल हुए। पहले दिन 957 युवाओं ने भर्ती रैली में उपस्थिति दी।
भर्ती रैली की शुरुआत में रात 12 बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। इसके बाद उनकी दौड़ कराई गई, दौड़ में पास अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण किया गया। सोमवार को भर्ती में शामिल हुए 957 अभ्यर्थियों में से 371 अभ्यर्थियों ने दौड़ पास की है।
भर्ती रैली में अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद उनकी मेडिकल जांच और दस्तावेजी कार्रवाई कराई जाएगी। भर्ती रैली 13 जनवरी तक चलेगी।