150 वी वर्षगांठ के स्थापना दिवस पर लगेगी मौसम विज्ञानं प्रदर्शनी, आप भी हो सकते है शामिल
भारत मौसम विज्ञान विभाग (पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय) के 150 वी वर्षगांठ के स्थापना दिवस के मुख्य समारोह पर दि. (13-01-25 से 15-01-25) तक मौसम विज्ञान कार्यालय, सिविल लाइन्स, सागर स्थित कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्कूल, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओ के छात्र- छात्राओं, कर्मचारी, अधिकारी एवं आम जनता और प्रेस, मीडिया कर्मियों के लिए मौसम संबंधी गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी और उपकरण प्रदर्शित किए जाएंगे एवं विभाग की कार्यप्रणाली, विभाग की उपलब्धियों के बारे में बताया जायेगा। इस आयोजन में सभी सादर आमंत्रित है।