MP में फ्रिज में मिली प्रेमिका,लिव-इन पार्टनर पर आरोप | sagar tv news |
एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की पहले हत्या की और फिर उसकी लाश को 10 महीने फ्रिज में रखे रहा. जब बिजली गुल हुई तो बदबू आने से खुलासा हुआ पुलिस ने प्रेमी को उज्जैन से गिरफ्तार। मामला MP के देवास का है। वृंदावन धाम कॉलोनी में फ्रिज से महिला की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गयी।
पुलिस जांच में पता चला कि महिला की हत्या 10 महीने पहले की गई थी। आरोपी संजय पाटीदार, प्रतिभा प्रजापति के साथ लिव-इन में था, उसने लाश को फ्रिज में रखकर कमरा बंद कर दिया था। बताया जा रहा है मकान मालिक ने जुलाई 2023 में मकान संजय को किराए पर दिया था।
मार्च 2024 में संजय ने महिला का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव फ्रिज में छिपा दिया। महिला, प्रतिभा प्रजापति, आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।