रातों-रात शहर के दुकानों-पेट्रोल पंप के QR कोड कर दिए चेंज, ग्राहकों ने किया स्कैन तो…sagar tv news

 

मध्य प्रदेश के खजुराहो में ठगी की वारदात का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी हाल ही में ATM कार्ड एक्सचेंज कर 40 हजार रुपए पार करने की घटना को चार दिन ही हुए होंगे। अब ठगी का एक ऐसा हैरान करने की घटना सामने आई है, जिसने ऑनलाइन पेमेंट करने वालों के मन में खौफ पैदा कर दिया है।

 

 

आइए जानते हैं पूरा मामला… शहर में ठगों ने रातों रात दुकानों, पेट्रोल पंप के बाहर लगे QR कोड ही बदल दिए, जिससे कई दुकानदारों की पेमेंट ठगों के खाते में चली गई। पीड़ित मेडिकल स्टोर,संचालक ओमवती गुप्ता के अनुसार दुकान पर जब ग्राहक ने QR कोड स्कैन कर पेमेंट किया तो उसके नाम की जगह किसी अन्य शख्स का नाम फ्लैश हो रहा था।

 

 

 

जिसके बाद उसे शक हुआ तो पाया कि QR कोड को ही बदल दिया गया है। जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। फुटेज में 2 नकाबपोश दिखाई दिए जिसमें से एक युवक कुछ चिपकाते हुए देखा गया। हालांकि महिला दुकानदार की सतर्कता से वह ठगी का शिकार होने से बच गई। वहीं कुछ दुकानदार इस स्कैम के जाल में फंस गए।वहीं QR कोड स्कैमर्स ने सिर्फ दुकानों के बाहर ही नहीं, बल्कि पेट्रोल पंप के अंदर लगे QR कोड भी बदल दिए।

 

 

 

एक कर्मचारी ने बताया कि उसके यहां के क्यूआर कोड के ऊपर रात में कोई दूसरा क्यू आर कोड चिपका कर चला गया। जब कुछ ग्राहकों ने पेमेंट ट्रांसफर किए तो पैसे उनके अकाउंट में आए ही नहीं। QR कोड की जांच की गई तो उसमें किसी अन्य शख्स का नाम आ रहा था। जिसके बाद फेक QR कोड को हटा दिया गया। वहीं बिरयानी ठेलेवाले आबिद अली ने बताया कि उसके यहां भी QR कोड बदल दिए गए।

 

 

 

दिनभर ग्राहक उन्ही QR कोड पर ही पैसे ट्रांसफर करते रहे। लेकिन जब दिनभर गुजर जाने के बाद उसके खाते में एक भी पैसा नहीं पहुंचा तो शक हुआ। उसने QR कोड चेक किया तो किसी अन्य शख्स का नाम शो हो रहा था। इससे बिरयानी वाले को करीब एक से डेढ़ हज़ार रुपए तक का नुक्सान हो गया।इस वारदात में यह सामने आया है कि सभी QR स्कैनर में छोटू तिवारी का नाम सामने आ रहा था। हालांकि इस घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

 


By - sagar tv news
12-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.