सागर में कलेक्टर का बड़ा आदेश,सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी पाबंदी | sagar tv news |

 

सागर कलेक्टर संदीप जी आर ने जिले में पर्यावरण तथा जनमानस की सुरक्षा बनाए रखने के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पाबंदी लगाने और उपयोग/ विक्रय पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर, सभी एसडीएम, सभी सीएमओ जनपद सीईओ को निर्देशित किया है कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें। साथ ही जीरो प्लास्टिक वेस्ट की ओर कदम उठाएं। कलेक्टर कार्यालय में प्लास्टिक बोतल का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है और केवल ग्लास बॉटल का ही उपयोग किया जा रहा है।

 

 

इसकी शुरुआत कलेक्टर चैम्बर से की गई और संपूर्ण कार्यालय सहित यहां होने वाली बैठक में भी प्लास्टिक की पानी की बोतल के स्थान पर कांच की बोतल का इस्तेमाल किया जाता है। कलेक्टर ने समय-समय पर आयोजित होने वाली बैठक कार्यक्रम या अन्य आयोजनों के संबंध में भी निर्देश दिए हैं कि वह प्लास्टिक बैनर्स की जगह कपड़े से बने बैनर या डिजिटल बैनर का उपयोग करें।

 

 

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि धीरे-धीरे हम ऐसी कार्यशैली को अपनाएं जो भविष्य के दृष्टिगत पर्यावरण और नागरिक सुरक्षा की दृष्टि से सही हो। अब एक्सटेंडेड प्रोड्यूसर्स रिस्पांसिबिलिटी के तहत भी कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि एक्सटेंडेड प्रोड्यूसर्स रिस्पांसिबिलिटी (ईपीआर) के तहत भी नगर निगम, जिला पंचायत, एसडीएम, सीएमओ और जनपद सीईओ सभी कार्रवाई करें। बता दें कि ईपीआर के अंतर्गत उत्पादकों को अपने उत्पादों के जीवन के अंत तक पर्यावरण के हिसाब से उनका सही प्रबंधन करना होता है।

 

 

 


By - sagar tv news
13-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.