Sagar-भाजपा जिला अध्यक्ष की भव्य स्वागत रैली शुरू,मंत्री और विधायक भी शामिल | sagar tv news |
सागर में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की स्वागत रैली सागर शहर में निकाली जा रही है जिसमें सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए हैं यह स्वागत रैली मोती नगर से शुरू होकर बड़ा बाजार तक पहुंच गई है बता दें कि जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी भाजपा के रथ पर सवार होकर शहर वासियों का आभार व्यक्त करने के लिए निकले हैं
उनके साथ में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत नगर विधायक शैलेंद्र जैन नरयावली विधायक प्रदीप लारिया सहित भाजपा के पदाधिकारी सवार हैं, वहीं शहर के भाजपा नेताओं के द्वारा जगह-जगह पर मंच बनाकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी का स्वागत किया जा रहा है उनका फूल मलाई पहनाई जा रही हैं मिठाई खिला रहे हैं वहीं शहर वासियों के द्वारा भी अपने घरों से पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन कर रहे हैं
भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी कि यह स्वागत रैली कोतवाली तीन बत्ती कटरा से होते हुए भगवानगंज पहुंचेगी जहां पर एक आम सभा को संबोधित किया जाएगा और फिर इसका समापन होगा,
वही इस स्वागत रैली में बुंदेली परंपरा से भी जोड़ा गया है इसमें दुलदुल घोड़ी की जोड़ी भी ढपला और रमतुला के साथ शामिल है, रैली शुरू होने से पहले मोती नगर चौराहे पर भव्य आतिशबाजी भी की गई थी यह आतिशबाजी का सिलसिला स्वागत करने वाले नेताओं की मंचों के सामने भी दिखाई दे रहा है