Sagar-बर्थडे पार्टी में डीजे बंद करने को लेकर दो पक्षों में ठनी,पांच लोग अस्पताल में भर्ती
सागर जिले के देवरी में डीजे बंद कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के दो लोग और वही दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। मामले की सूचना लगते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया।
दरअसल झुनकू वार्ड में डा. शमीर विश्वास के घर बच्चे का जन्मदिन मनाया जा रहा था। तभी सूत्री बम फोड़े और डीजे बजाए जा रहे थे। तभी सामने रहने वाले आलोक जैन ने कहा कि डीजे थोड़ी कम आवाज में बजाएं। परिवार में अटैक की समस्या है तो दिक्कत होती है। बताया जा रहा है कि जन्मदिन मनाने वाले पक्ष ने सूतरी बम आलोक के परिवार की तरफ फेंक दिया।
जिसमे आलोक जैन और उसका परिवार रोकने के लिए गया। तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें आलोक जैन और अमित जैन को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वही घटना में दूसरे पक्ष आकाश कबीर पंथी,नीरज कोरी और उनके साथी को भी चोटें आई हैं।
वही पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। और दोनों पक्षों का मेडीकल कराकर जांच शुरू कर दी है।