Sagar -बीना में रेस्टोरेंट संचालक के साथ कहासुनी फिर पुलिस ने 6 आरोपियों का निकाला जुलूस
Sagar -बीना में रेस्टोरेंट संचालक के साथ कहासुनी फिर पुलिस ने 6 आरोपियों का निकाला जुलूस
सागर जिले के बीना में एक रेस्टोरेंट संचालक और उसके भाईयों व कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को शहर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला गया। पुलिस के अनुसार, घटना 3 फरवरी की रात करीब 12 बजे महावीर चौक के पास ब्रिज पर हुई थी।
आरोपियों ने रेस्टोरेंट संचालक निखिल तिवारी और उसके साथियों को जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आदिल खान, साकिर खान, हिमांशु तिवारी, कनिष्क नामदेव, फिरोज खान, फैजान खान को गिरफ्तार किया है। बाकी की तलाश की जा रही है।