Sagar- 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी, सागर के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Sagar- 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी, सागर के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से भाजपा को 48 और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 22 सीटें जीतीं। दिल्ली में भाजपा की वापसी होने पर पूरे देश में झस्न का माहौल है सागर जिले की भाजपा ने भी आतिशबाजी कर और पटाखे फोड़कर दिल्ली जीत का जश्न मनाया, शहर के बस स्टेण्ड के पास दीनदायल चौक पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने इसे भजपा कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत बताया,
भाजपा ने दिल्ली में 1993 में 53 सीटें यानी दो तिहाई बहुमत हासिल किया था। 5 साल की सरकार में मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज सीएम बनाए गए थे।
1998 के बाद कांग्रेस ने 15 साल राज किया। इसके बाद 2013 से आम आदमी पार्टी की सरकार थी। भाजपा की 71% स्ट्राइक के साथ 40 सीटें बढ़ीं। 68 पर चुनाव लड़ा, 48 सीटें जीतीं। वहीं, AAP को 40 सीटों का नुकसान हुआ।