महाकुंभ स्नान कर सागर लौट रही दो महिलाओं का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
प्रयागराज महाकुंभ स्नान कर लौट रहे सागर के लोगों की कार को बोलेरो ने सामने से तेज टक्कर मार दी। हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं का निधन हो गया, हादसा सोमवार देर रात चित्रकूट के पठा गांव के पास हुआ। टक्कर से कार के पहिए फट गए थे। जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
जानकारी के अनुसार हादसे में इतवारी टौरी निवासी कुसुम पति रविंद्र सिंह गौर और इसी कार में सवार मछरयाई निवासी रेखा साहू की जान चली गई। कुसुम ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि रेखा साहू को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कार रेखा के पुत्र टिंकू चला रहे थे। कार में कुसुम के पुत्र सोमेंद्र सिंह राजा भी सवार थे। हादसे की सूचना से दोनों परिवार में शोक छा गया। कुसुम की अंत्येष्टि मंगलवार को कर दी गई, रेखा साहू का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाना है
जानकारी के अनुसार कार सवार लोग काशी बनारस के बाद प्रयागराज संगम पर स्नान के बाद लौट रहे थे। जिन्हें चित्रकूट में रुकना था। कानपुर हाईवे से पठा गांव से निकलकर चाय पीने के लिए गाड़ी रोकी। यहां से करीब 25 किमी आगे जाने पर रात 10.30 के करीब पठा उप स्वास्थ्य केंद्र के पास सामने से आई तेज रफ्तार कार ने आगे जा रही कार को टक्कर मार दी थी
टक्कर से कार के टायर फट गए और कार खाई को पार कर पेड़ से जा टकराई