प्रशासन कब लेगा एक्शन ? नर्मदा जल की पाइपलाइन फूटी, शहर में गहराएगा जल संकट | sagar tv news |
एमपी के खंडवा जिला मुख्यालय को पेयजल आपूर्ति करने वाली नर्मदा पाइपलाइन एक बार फिर से फूट गई है। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खंडवा-होशंगाबाद रोड पर खेड़ी गांव के पास हुई। पाइपलाइन फूटते ही कई फीट ऊँचाई तक पानी का फव्वारा उठने लगा और आधे घंटे से ज्यादा समय तक रोड पर यातायात प्रभावित रहा।इस घटना के बाद,
स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है और शहर में जल संकट गहराने की आशंका है। नगर निगम की टीम सुधार की में जुट गई है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई पुख्ता कार्य नहीं किया गया है जिससे यह समस्या का निदान हो पाए।
यह कोई पहली घटना नहीं है, नर्मदा जल योजना की यह पाइप लाइन सैकड़ों बार फूट चुकी है और इसके फूटने की खबरें आती रहती हैं। स्थानीय लोग लगातार मजबूत व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
अब दो दिन शहर में जल संकट रहेगा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए और मजबूत व्यवस्था की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।