माँ-बेटी पर हमला कर हमलावर ने उठाया बड़ा कदम || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले के खुरई के सहोद्रा बाई राय वार्ड में देर रात एक व्यक्ति ने पैसों के लेनदेन को लेकर एक महिला के घर में घुसकर धार दार हथियार से हमला कर दिया। और हमले के बाद उसने खुद सेल्फास खा ली। दोनों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहां हमला करने के बाद सल्फास खाने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मुन्नीबाई अहिरवार नाम की महिला के घर में घुसकर एक हल्लू उर्फ अलीम खान नाम के व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।अपनी मां की आवाज सुन उसकी बेटी दूसरे कमरे से आई तो उस पर भी हमला कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही डॉयल 100 मौके पर पहुँची। मां और बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावर को भी अस्पताल में भर्ती किया गया। खुरई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। लेकिन हमलावर की रास्ते में ही मौत हो गई। महिला की घायल बेटी ने बताया कि उसकी मां और हल्लू के बीच पैसों का लेन देन था। जिसके कारण हमला किया गया।फिलहाल देहात थाना पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।


By - Manoj badhwani (Khurai,MP)
13-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.