लापता युवक जंगल में मिला,परिजनों ने जताई मर्डर की आशंका || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के बहरोल थाना और बहेरिया थाना क्षेत्र की सीमा पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान कर्रापुर के पास मटया गांव निवासी आकाश लोधी के रूप में की है। जो दो दिन से लापता था। मृतक के परिजनों ने इस घटना में गला दबाकर और करंट लगाकर हत्या करने के आरोप लगाए है। मिली जानकारी के मुताबिक़ आकाश दो दिन पहले रात में अपने खेत गया था। लेकिन लौट कर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी थी। रविवार की दोपहर आकाश का शव खेत से लगे जंगल में मिला है। एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा ने बताया की जानकारी लगने पर दोनों थाना की पुलिस मोके पर पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये मृत्यु के कारण का पता चलेगा।