Sagar-सफाईकर्मियों का अनोखा प्रदर्शन,साष्टांग दंडवत होकर पहुँचे कलेक्ट्रेट,बोले अब... sagar tv news

 

सागर के मकरोनिया नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। वे साष्टांग दंडवत करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और हाथों में पीले चावल लेकर ज्ञापन सौंपा। सफाई कामगार यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने नगर पालिका प्रशासन पर समझौतों के उल्लंघन का आरोप लगाया।

 

 

ज्ञापन में सफाईकर्मियों ने बताया कि मकरोनिया नगर पालिका प्लेसमेंट में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। पहले हुए समझौतों का पालन भी नहीं हो रहा है। उनका आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के 20 सफाईकर्मियों को सेवा से हटा दिया गया था। साथ ही, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा उन पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, धमकाया जा रहा है और उनके साथ अनुचित व्यवहार किया जा रहा है।

 

 

यूनियन ने नगर पालिका पर यह भी आरोप लगाया कि सफाईकर्मियों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इसके अलावा, पालिका अपने खास लोगों को सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्त कर रही है, जो कि 19 फरवरी 2021 को यूनियन के साथ हुए समझौते का उल्लंघन है।

 

 

 

सफाईकर्मी अपनी समस्याओं के समाधान की लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का निराकरण जल्द नहीं हुआ, तो वे भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।

 

 

 


By - sagar tv news
27-Feb-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.