बीना-नगर पालिका जनता का नहीं भाजपा का काम कर रही !
बीना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि विगत दिनों बीना नगर पालिका की एक ऐसी तस्वीरें जनता के सामने आई हैं। जिसमें नगर पालिका जनता के लिए नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को सेवा देने के लिए स्थापित हुई है। पिछले दिनों भाजपा के जिला अध्यक्ष के नगर आगमन पर नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा नगर में झंडे लगाए गए।
नगर पालिका की सरकारी गाड़ी आए दिन भाजपा नेता अपने निजी उपयोग में लेते हैं। वहीं नगर पालिका द्वारा भाजपा के नेताओं की निजी गाड़ियों में डीजल, पेट्रोल डलवाने की खबर भी जनता के बीच भी आ रही है। जिसको लेकर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा।