सागर- खुरई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान | sagar tv news |
सागर जिले के खुरई न्यायालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां महिलाओं का सम्मान किया गया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी बंटू चौबे ने पिछले साल से महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान की शुरुआत की थी,
जिसे इस बार भी जारी रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर सत्र न्यायाधीश आशीष कुमार शुक्ला और विशिष्ट अतिथि न्यायाधीश मुकेश कुमार यादव मौजूद थे। दोनों न्यायाधीशों की पत्नियों को उनके पतियों ने पगड़ी पहनाकर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा, महिला न्यायाधीश चेतना दीक्षित, न्यायाधीश सौम्या विजयवर्गीय, न्यायाधीश श्रेया गक्खर का सम्मान किया गया। साथ ही, महिला अधिवक्ताओं, न्यायालीन विभाग, न्यायिक विभाग, पुलिस विभाग, बैंक, पंचायत विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित समाजसेवा से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष लोकेंद्र कुर्मी और आभार अधिवक्ता संघ सचिव हिमांशु शर्मा ने किया। कार्यक्रम में अपर सत्र न्यायाधीश आशीष कुमार शुक्ला, न्यायाधीश मुकेश कुमार यादव, न्यायाधीश चेतना दीक्षित, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी बंटू चौबे ने भी संबोधित किया।