डायल 100 में पदस्थ सवार लोगों की कार पलटी एक पायलट ने तोड़ा दम

 

 

सागर जिले के बीना थाना अंतर्गत ढुरूवा मोड़ पर ट्रक से बचते हुए एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। मृतक सागर के गोपालगंज थाने की डायल 100 में पदस्थ पायलट अजय दुबे बताया जा रहा है जानकारी के मुताबिक कार में सवार अजय दुबे, बसंत तिवारी, शरद सेन, रवि यादव और संदीप ये सभी डायल 100 में पदस्थ बताये जा रहे हैं। जो अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए बीना आए हुए थे। और लौटकर बीना से अपने घर सागर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। तभी कार पलटने से अजय दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। और जबकि चार लोग घायल हो गए जिनमें शरद सेन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बीना थाने की टीम मौके पर पहुँची और सभी घायलों को सिविल अस्पताल बीना लाया गया। खुरई और खिमलासा की डॉयल 100 का स्टाफ भी मौके पर पहुँचा था। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया।-


By - Manoj Badhwani ( BINa MP)
15-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.