सागर-पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह का खुरई में होली मिलन समारोह में दिया ये बड़ा संदेश sagar tv news
सागर जिले के खुरई में आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भाग लिया और उन्होंने भारत की सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म की महानता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म दुनिया की सबसे महान संस्कृति और सबसे महान धर्म हैं। उन्होंने आगे कहा कि होली का त्यौहार सबसे ज्यादा उमंग, उत्साह, आनंद और खुशियों से भरे रंगों का त्यौहार है, जिसमें जाति भेदभाव नहीं होता, सभी जाति धर्मों के लोग होली पर नाचते गाते हैं और दूरियां बुराइयां खत्म कर लेते हैं।
इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस त्यौहार के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार हमें एकता, सौहार्द और प्रेम की भावना को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है। इस समारोह में खुरई के वरिष्ठ भाजपा नेता विजय जैन बट्टी, बीना के पूर्व विधायक महेश राय, चंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात फूलों, बहुरंगी गुलालों के साथ नाचते गाते होली की शुभकामनाओं का आदान प्रदान आरंभ हुआ।