Sagar- वारंट तामील करने पहुंची थी पुलिस, ग्रामीणों ने गिरा तो उल्टे पैर भागे अब छावनी में हुआ तब्दील

 

सागर में वारंटियों को पकड़ने पहुंची टीम को महिलाओं समेत लोगों ने घेर लिया। इसके बाद उन पर पथराव शुरू हो गया। इसमें दो पुलिसकर्मियों को चोट आई है। भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई।

 

घटना सुरखी थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव में गुरुवार शाम की है। सूचना मिलते ही दो थानों से फोर्स पहुंची और मोर्चा संभाला। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

 

 

घटनाक्रम की सूचना मिलते ही सागर पुलिस लाइन और रहली थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। सुरखी थाना क्षेत्र में दो महुआखेड़ा गांव होने से टीम गफलत में पड़ गई। टीम राजा बिलहरा के पास वाले महुआखेड़ा गांव पहुंच गई। यहां पता चला कि यहां पथराव की कोई घटना नहीं हुई है। बात में दूसरे गांव पहुंचकर मोर्चा संभाला।

 

 

पुलिस महुआखेड़ा में एक स्थायी और तीन गिरफ्तारी वारंट तामील करने गई। कोर्ट से हल्ले घोषी, रामस्वरूप घोषी, रामजी घोषी और वीरेंद्र घोषी के खिलाफ वारंट जारी हुए थे। थाने के प्रधान आरक्षक प्यारेलाल व आरक्षक बृजेंद्र वारंट तामील करने महुआखेड़ा गए थे। जहां आरोपियों और उनके परिजनों ने पथराव कर दिया। इसमें प्रधान आरक्षक प्यारेलाल को सिर में चोट लगी है। वहीं आरक्षक ब्रिजेंद्र को सिर व हाथ में चोट आई है।

 

आईजी प्रमोद वर्मा ने बताया कि

 

" सुरखी थाना की पुलिस टीम वारंटियों को पकड़ने गई थी। जहां पुलिस पर पथराव किया गया। पत्थर लगने से दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपी आदतन अपराधी है।


By - sagar tv news
27-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.