Sagar- अचानक 52 शहरों के किन्नर पहुंचे खुरई, ताली बजाई और हो गया समाज से बहिष्कार

 


सागर जिले के खुरई में अचानक कई शहरो के किन्नर आ धमके जिससे खलबली मच गई, इसमें 52 शहरों की प्रमुख किन्नर ज्योति नायक के साथ मुखिया किन्नर पहुंचे थे, सभी ने किन्नर निवास के सामने जमकर नारेबाजी की। प्रमुख किन्नर ज्योति ने घोषणा कर बताया कि सबकी सहमती से प्रमुख किन्नर प्रीति नायक को पद से हटाकर उन्हें समाज से बाहर कर दिया है। सभी ने ताली बजाकर समर्थन किया।

खुरई में नई किन्नर प्रमुख मिलीबाई को बनाया गया। जिसका सभी ने समर्थन किया। इसके बाद किन्नर समाज ने इकट्ठा होकर शहरी थाने पहुंचकर किन्नर प्रीति नायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उसके खिलाफ ढाबे पर की मारपीट की घटना के मामले में एफआईआर पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही थाना प्रभारी से नई प्रमुख मिलीबाई सहित अन्य किन्नरों की सुरक्षा की मांग भी की है। ज्योति किन्नर ने कहा कि प्रीति किन्नर द्वारा शराब पीकर मारपीट, उपद्रव, मोहल्ले वालों को परेशान करना, बस्ती में उपद्रव करना जैसे कृत्य किए जा रहे थे। जबकि यह सब किन्नर समाज में उचित नहीं है। जो समाज के नियमों का पालन नहीं करता है, उसे बाहर कर दिया जाता है। शाकाहारी ढाबे पर जाकर मांसाहार की मांग करना और कर्मचारियों से मारपीट करना, शराब पीकर उत्पात मचाने जैसे मामले सामने आए। जिनकी हमने जांच की, जिसमें प्रीति दोषी है। वह और उसके अन्य गुंडे सभी को परेशान कर रहे हैं। जबकि किन्नर समाज बस्ती वालों के सभी शुभ कामों में शामिल होकर दुआएं देती है। बस्ती वाले किन्नरों का सहयोग करते हैं।


By - sagar tv news
02-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.