विक्रांत भूरिया बने युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, 20 हजार वोटों से जीता चुनाव || STVN INDIA ||

 

 

युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया बन गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संजय सिंह को 20420 वोट से हराया है। विक्रांत भूरिया को कुल 40850 वोट मिले। प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में 9 उम्मीदवार थे। अध्यक्ष के बाद संजय सिंह को सबसे अधिक 20430 वोट मिले, उन्हें वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि अजीत बोरासी, प्रतिमा मुदगल और विपिन वानखेड़े को उपाध्यक्ष पद से संतोष करना पड़ा। विवेक त्रिपाठी सहित अध्यक्ष पद के 6 उम्मीदवारों को सचिव बनाया गया है। युवक कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष विक्रांत भूरिया विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। पार्टी ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में झाबुआ से टिकट दिया था। नव निर्वाचित अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा है कि उम्मीद करता हूँ कि आप सभी युवाओं की आवाज़ बनकर पार्टी की रीति- नीतियों के अनुरूप जनहित के लिये संघर्ष करते रहेंगे।


By - SAGAR TV NEWS
18-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.