सागर- बधाई नृत्य का जलवा हांगकांग और जापान में दिखेगा, नवल प्रयास कला केंद्र कलाकार sagar tv news
सागर से नवल प्रयास कला केंद्र के संस्थापक मयंक तिवारी बुंदेलखंड की बधाई नृत्य का जलवा हांगकांग और जापान में दिखाएंगे। यह कार्यक्रम संगीत नाटक अकेडमी दिल्ली और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के लोक नृत्यों का भी चयन हुआ है। मयंक तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए लोक नृत्यों का चयन संगीत नाटक अकेडमी द्वारा किया गया है।
इससे पहले भी नवल प्रयास कला केंद्र के कलाकारों ने 26 जनवरी 2025 को राजपथ पर अन्य राज्यों के 5000 कलाकारों के साथ विश्व रिकॉर्ड कायम किया था। संस्था के कलाकारों विनीता दोहरे, पवन चंदेल, अंकित सेन, तनु ठाकुर, प्राची साहू, राजेश्वरी चौधरी और सोनिया रैकवार ने इस कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी हैं।