साइलेंट अ-टै-क से युवक के साथ हो गई बड़ी अनहोनी और फैक्ट्री के गेट पर अचानक गि-रा

 

एमपी के इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री के गेट पर एक मजदूर की अचानक जान चली गई। मृतक की पहचान कैलाश पति लच्छू लोधी के रूप में हुई है, जो पटेल नगर में अपने परिवार के साथ रहता था। वह एक कंफेशनरी कंपनी में मजदूरी का काम करता था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, कैलाश फैक्ट्री के गेट पर अचानक से चक्कर खाकर गिर गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

 

 

बाणगंगा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि कैलाश की जान हार्ट अटैक से गई है। पुलिस ने बताया कि कैलाश के परिवार में एक अन्य भाई है, जो मारुति नगर में रहता है, और उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। एडिशनल एसपी राम स्नेही मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। इंदौर में साइलेंट अटैक की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिन पहले ही एक 18 वर्षीय आईआईटी छात्र की साइलेंट अटैक से जान चली गई थी। इस घटना ने शहर को हिला कर रख दिया था।


By - sagar tv news
16-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.