अचानक से भड़क गया एक भैंसा जमकर मचाया उत्पात लोगों की जान हलक में आयी || SAGAR TV NEWS ||

 


एक भैंसे ने इस कदर का तांडव मचाया की लोग सकते में आ गए। और लोगों की जान पर बन आयी उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था की क्या करें। जी हाँ ये वीडियो सागर के मकरोनिया का बताया जा रहा है। जो अब वायरल हो रहा है। अब ज़रा इन तस्वीरों को ध्यान से देखिये जब इस भैंसे को नाले से बाहर निकाला गया तो इसने सरपट दौड़ लगा दी। और सामने आये एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। वो जमीन पर चित होकर गिर गया। और वहाँ मौजूद लोगों की धड़कनें बढ़ गयी। ये तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दरअसल अचानक से एक भैंसा सड़क पर भागता हुआ आ जाता है। लोग समझ पाते की किया हुआ और ये भैंसा पहले गाड़ियों को टक्कर मारता है और फिर एक नाले में गिर जाता है। जिसे जेसीबी की मदद से निकाला जाता है। लेकिन सनकी भैंसा एक शख्स को घायल कर देता है। कड़ी मशकक्त के बाद उसे पकड़ा गया। लेकिन इस सब के बीच लोगों की जान पर बन आयी।


By - sagar tv news
19-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.