अतिक्रमण हटाने गई पुलिस के साथ कहासुनी, महिला पुलिसकर्मी के साथ भी की बद-स-लू-की | sagar tv news |

 

एमपी के शाजापुर के शहरी हाईवे पर राजस्व विभाग और नगरपालिका का अमला पुलिस बल के साथ अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए गया था। इस दौरान अवैध रूप से गुमटी लगाकर व्यवसाय कर रहे फूल विक्रेताओं ने सारे फूल-मालाएं सड़क पर फेंक दीं और अधिकारियों के साथ बहस भी की।जब कोतवाली पुलिस अवैध अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे व्यापारियों को थाने ले जाने लगी, तो एक महिला ने अपने बेटे को थाने ले जा रही महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी की गई है।

 

 

फूल विक्रेताओं के हंगामे के कारण शहरी हाईवे पर चक्काजाम की स्थिति बन गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। फूल विक्रेताओं ने फूल और मालाएं सड़क पर फेंककर वहीं बैठ गए। व्यापारियों ने हंगामा भी किया और पुलिस के साथ बहस की। पुलिस ने यातायात को सुचारू करने के लिए कार्रवाई की।

 

 

पुलिस ने फूल विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें थाने ले आई। पुलिस अब फूल विक्रेताओं के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। राजस्व विभाग और नगरपालिका का अमला पुलिस बल के साथ अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखेगा। पुलिस का कहना है कि अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा।

 

 

 


By - sagar tv news
18-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.