MP :CM डॉ. मोहन यादव ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक दिए जरुरी दिशा निर्देश | sagar tv news |
शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को प्रदेश की सुरक्षा पर उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। डॉ. यादव ने अफवाहों पर सख्ती से रोक, जरूरी सेवाओं की मजबूती, आपदा प्रबंधन और विभागीय समन्वय पर जोर दिया।
बैठक में मुख्य सचिव, गृह, जल संसाधन, पुलिस, होमगार्ड और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की और कहा की भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य की सराहना की।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना को बधाई दी। कहा की दुश्मन ने अगर हिम्मत की है तो उसे कीमत चुकानी होगी।