नशा व्यक्ति ही नहीं घर, परिवार सब बर्बाद कर देता है लोगों को समझा रहे थाना प्रभारी || SAGAR TV NEWS|

 

 

नशे की लत सबसे ज्यादा खराब होती है। क्योंकि इससे पीढ़ियां बर्बाद हो जाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सागर जिले के बीना क्षेत्र के भानगढ़ थाना प्रभारी गौरव तिवारी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत नशा न करने को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। सागर एसपी अतुल सिंह के निर्देश के बाद थाना प्रभारी गौरव तिवारी लगातर अपनी टीम के साथ गांवों का दौरा कर नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। वो बिल्धव गांव में पुलिस द्वारा आयोजित नशा मुक्ति कार्यक्रम में पहुंचे। जिसमें उन्होंने ग्रामीणों को नशा से होने वाले नुकसान के बारे में बताया कि नशा किस तरीके से आपको तो बर्बाद करता ही साथ ही साथ आपके पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। समय रहते यदि कोई व्यक्ति नशा करना छोड़ दे तो उसका जीवन धन्य हो जाता है। और परिवार भी अच्छे से चलते हैं। नशे के कारण कई दुर्घटनाएं होती हैं। साथ ही साथ नशे से घरों में आए दिन विवाद होना आम बात हो गई है। इसलिए लोगों को नशे से हमेशा दूर रहना चाहिए।


By - Manoj badhwani (Bina,Sagar MP)
21-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.