MP: उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बयान पर दी सफाई, कहा छवि ख़राब करने की साज़िश; तोड़-मरोड़ कर किया गया पेश

 

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में अपने हालिया बयान को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है, जिससे जनता के बीच भ्रम की स्थिति बनी। यह विवाद तब शुरू हुआ जब जबलपुर में दिए गए उनके एक कथित बयान पर सवाल उठने लगे। सोशल मीडिया और कुछ मीडिया चैनलों पर इस बयान को लेकर आलोचना शुरू हो गई थी।

 

 

 

देवड़ा ने कहा, मैंने अपने बयान में कहा था कि देश की सेवा में समर्पित वीर जवानों के चरणों में राष्ट्र नतमस्तक है। लेकिन इसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि यह संभव है कि उनके बयान को जानबूझकर गलत तरीके से चलाया गया हो, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचे। उन्होंने आशंका जताई कि इसके पीछे किसी साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

 

 

देवड़ा ने दोहराया कि वे हमेशा से सेना और सुरक्षा बलों का सम्मान करते आए हैं और भविष्य में भी उनका यही रुख रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता सब समझती है और सच्चाई को जानती है। हालांकि, अब उपमुख्यमंत्री की इस स्पष्ट सफाई के बाद मामला कुछ हद तक शांत होता नजर आ रहा है


By - sagar tv news
16-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.